Nandi News

हरियाली और हंसी की फुहारों से सराबोर हुआ “सावन की फुहार” तीज महोत्सव

Share on Social Media

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच *”काशी प्रबुद्ध महिला मंच” की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों व चूड़ियों की खनक के साथ तीज का पर्व परंपरा और उल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ कजरी “पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके” गाकर किया।

संचालिका रेनू कैला ने तीज के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए कार्यक्रम को गति दी।

मंच की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। प्रिया अग्रवालममता जायसवाल की कजरी, अनिमा के गीत —, शोभा कपूर* का “ऊँची नीची है डगरिया” पर मनमोहक नृत्य, ममता तिवारीरेनू कैला की हास्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। *रीता कश्यप, नीतू व छवि के फोक डांस और *ऋचा* के चुटकुलों ने माहौल को और रंगीन कर दिया।
नूतन, चंद्रा, गीता, शालिनी, पूनम, संगीता अग्रवाल* की सामूहिक प्रस्तुति पर सभी झूम उठे

संयोजिका अंजलि अग्रवाल द्वारा आयोजित तीज के खेलों और उपहारों ने चार चांद लगा दिए।

अंत में प्रिया अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment