Nandi News

‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं भारतीय मृदा एवं भूमि उपयोग सर्वेक्षण द्वारा संयुक्त किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मिर्जापुर के ग्राम नदिहारपुर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं भारतीय मृदा एवं भूमि उपयोग सर्वेक्षण द्वारा संयुक्त किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित • मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा भूमि के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति किसानों को किया गया जागरूक ‘खेत बचाओ अभियान’ के … Read more

गौमाता को समर्पित हुई इस बार की देवदीपावली

वाराणसी,24.11.26 आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी में शंकराचार्य घाट पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी ब्रम्हचारी परमात्मानंद जी के सान्निध्य में भारी संख्या में उपस्थित संतों,भक्तों एवं वैदिक विद्यार्थियों के उपस्थिति में देवदीपावली को गौदेवदीपावली के रूप में मनाकर गौरक्षा का संदेश दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय … Read more

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय तथा बाल विद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य शुभारंभ

डोमरी (पड़ाव), रामनगर, वाराणसी। आज दिनांक 25 नवंबर 2026, दिन बुधवार को डोमरी (पड़ाव), रामनगर, वाराणसी में आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय के 15वें तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल के 59वें वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री विजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, सुंदरपुर, वाराणसी के द्वारा … Read more

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर होगी महाआरती,स्वच्छ गंगा और पर्यावरण-अनुकूल दीपदान

22/11/2026 काशी के विश्व प्रसिद्ध प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति इस बार देव दीपावली को भगवान शिव, काशी की आध्यात्मिक विरासत और स्वच्छ गंगा को समर्पित करेगी। मां गंगा की महाआरती के दौरान गंगा आराधना, शिव महिमा और काशी की विरासत को परंपरा और आधुनिक तकनीक के संगम से सहेजा जाएगा। स्वच्छ गंगा … Read more

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर IMA परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

22 नवंबर, वाराणसी – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से आज राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर IMA परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के नारे के साथ पोलियो की 2 बूंद पिलाई … Read more

मोहनलाल सन्स ने बनारस में खोला अपना 40वां और सबसे बड़ा स्टोर

बनारस, 22 नवंबर 2026: भारत के सबसे पुराने रिटेल ब्रांड्स में शामिल मोहनलाल सन्स ने आज बनारस में अपने 40वें स्टोर और देश के सबसे बड़े स्टोर का भव्य शुभारंभ किया। 1881 में स्थापित इस ब्रांड ने अपनी 145 वर्षों की विरासत को भारत की समृद्ध हथकरघा और सांस्कृतिक नगरी बनारस में एक नए आयाम … Read more

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल,मरसरा, घोरावल, सोनभद्र का वार्षिकोत्सव “सृजन 2026″ आयोजित

सोनभद्र। हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल, मरसरा, घोरावल, सोनभद्र का वार्षिकोत्सव “सृजन 2026″ विद्यालय परिसर में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता साथ आयोजित किया गया। कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, नृत्य एवं नाट्य विधाओं को समर्पित रंगारंग समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का ऐसा मनोहारी प्रदर्शन किया कि उपस्थि अतिधिगण एवं … Read more

वाराणसी के स्वामी विशुद्धानंद फाउंडेशन को मिली वैश्विक पहचान

GEMS Education के साथ जुड़ा वि‌द्यालय, GEMS Millennium Schools परिवार का बनेगा हिस्सा व्यापक मूल्यांकन एवं ऑडिट के बाद हुआ चयन; विद्यालय को मिलेगा वैश्विक शैक्षिक नेटवर्क, उन्नत शिक्षण व्यवस्था एवं आधुनिक अधोसंरचना का लाभ वाराणसी, 22 नवंबर 2026: वाराणसी के स्वामी विशुद्धानंद फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। GEMS … Read more

सनबीम स्कूल वरुणा में वार्षिकोत्सव ‘विविधा-2026’ का भव्य आयोजन’

500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन वाराणसी। सनबीम स्कूल वरुणा में दिनांक 21 नवंबर 2026 को वार्षिकोत्सव ‘विविधा-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों … Read more

रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

वीरांगना के जन्म पर आधारित रणचंडी – काशी की कन्या की सुन्दर प्रस्तुति ने मोहा मन सनबीम एकेडमी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के छात्रों ने की शानदार प्रस्तुति वाराणसी 19 नवंबर वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के 191 जन्मोत्सव पर सनबीम एकेडमी समूह, जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्म स्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान महारानी … Read more