Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ 2026 में भारतीय संस्कृति, संगीत एवं नृत्यकला की इन्द्रधनुषी छटा।

Share on Social Media

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ 2026 में नव कलाकारों ने रंगमंच पर विखेरी विविध-विधाओ से सराबोर भारतीय संस्कृति, संगीत एवं नृत्यकला की इन्द्रधनुषी छटा।

25/11/2026 दिन बुधवार सोनभद्र ! स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल व स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क के सभागार में वार्षिकोत्सव “तरंग” 2026 का भव्य आयोजन

राम सिंह (डीआईओएस एस०आर० नायक (यूनिट हेड विद्यालय के प्रबंधक व सचिव को मुख्य अतिथि श्री जय सोनभद्र), विशिष्ट अतिथि श्री अडानी पॉवर प्लांट) तथा बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने श्री 1008 श्री स्वामी हरसेवानन्द जी महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारम्भ किया,तत्पश्चात् समारोह में पधारे मुख्य अतिथि व समस्त गणमान्य अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षको द्वारा किया गया।

“विहाग, बंदी और चरण गा रहे है कीर्ति गायन हरीवंशराय बच्चन जी की इन पंक्तियों के बीच छिपी व्याकुलता आज स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के सभागार में उपस्थित हर शख्स के मन में तब उमड़ती घुमड़ती महसूस की गयी जब विद्यालय के नटखट नौ-निहालों ने अपना वार्षिकोत्सव ‘तरंग’ मनाते हुए ललित कला के विविध रंगों को सुर-ताल की इन्द्रधनुषी थाली में परोसा।

सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत-नृत्य, कुलगीत और गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई गीत-संगीत और लोक नृत्य की रगंयात्रा ने ऐसी छटा विखेरी कि दर्शक क्षण भर के लिए भी दीर्घा से न हटने की सौगंध लेकर बैठे दिखे, ऐसा लगा जैसे आज की संध्यादेवी ने गीत-संगीत व लोक नृत्य की विविध-विधाओं को समूचा का समूचा अपने आँचल में भरकर सुरभित शीतल बयार को सम्पूर्ण प्रांगण में बिखेर दिया हो, तदुपरांत स्वागत भाषण में स्वामी हरसेवानन्द पी०जी० कालेज के प्राचार्य डॉ० आर०पी० गुप्ता ने परिसर में पधारे सभी गणमान्य आगन्तुकों, सम्मानित पत्रकार बन्धुंओ, स्नेहिल अभिभावकों एवं विद्वत समाज का हृदय से अभिनन्दन करते हुए कहा कि ‘आप जैसे विद्युतकणों को संचित करके ही हम ऊर्जावान होते हैं, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ए०के० वर्मा वार्षिक विवरण को प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों के उपलब्धियों की सराहना की एवं सचिव व प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।

अगले क्रम में समूह नृत्य में उपस्थित सभी नवआगंन्तुको को खूब गुदगुदाया तो वहीं थीम डांस, कव्वाली, भक्ति एवं मनोरजंन व लोक नृत्य की हर एक अनूठी प्रस्तुति ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। छात्र जीवन व सुखे पर वर्षा की अद्भुत झलक के साथ महादेव की मसान की होली पर जनसैलाब मंत्रमुग्ध दिखा तथा उनकी वाणी से यही निकल रहा था कि ये बच्चे भविष्य के कलाकार हैं। प्रत्येक प्रस्तुति पर गगन भेदी करतल ध्वनि से समूचा सभागार गुंजायमान हो गया।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अतिथि श्री जय राम सिंह (डीआईओएस सोनभद्र) ने अपने वक्तव्य में कहा कि “विद्यालय में वार्षिकोत्सव के आयोजन का मुख्य लक्ष्य भावी कर्णधारों के भीतर सृजनात्मक उर्जा का समावेश कराना है और यह विद्यालय इस दिशा में अपने सभी दायित्वों का निर्वहन कर रहा है।

इस सुअवसर पर प्रधानाचार्य सी०एस०सिंह (गड़वाघाट), डॉ०ए०के०चौबे (बनपुरवा), एन० के० श्रीवास्तव (घोरावल), शिक्षक आलोक तिवारी, आर०के०दूबे, ओ०पी०यादव, गोरखनाथ, सुप्रिया मौर्या, रजनी सिन्हा, सुधा देवी, प्रांजली सिंह, शशिराणा, पूजा, आंचल, दीपा, सीमा सिंह, अंजना पाण्डेय, बी०डी० पाण्डेय, निर्मला यादव, शुभम प्रजापति, श्रद्धा, सुषमा आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धन्यवाद ज्ञापन अध्यापिका चंचला मिश्रा ने किया तथा मंच संचालन का कार्य साहिबा और गरीमा ने संयुक्त रूप से फरहीन सिद्धीकी के नेतृतव में किया।

Leave a Comment