दिनांक-08/07/2026

गौमाता की सेवा, सुरक्षा व सम्मान दिलाने के उद्देश्य से इन दिनो पूरे भारत वर्ष में चल रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के 27 अप्रैल को सफलतापूर्वक पूरे भारत के 5400 तहशिलो मे 5 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षर के साथ गो सम्मान यात्रा व ज्ञापन के पश्चात अब द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज 8 जुलाई दिन बुधवार को बोध गया मठ (आदि शंकराचार्य मठ) (बैजनत्था मंदिर के बगल में) कमच्छा ,वाराणसी में एक दिवसीय पूर्वांचल के गौभक्तो की संगोष्ठी रखी गयी थी जिसमे “27 जुलाई को “गो सम्मान दिवस” के रूप मनाने व 15 करोड़ हस्ताक्षर के लक्ष्य के साथ भारत के सभी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपने की कार्ययोजना पर चर्चा हुई! जिसमे सालरिया मध्यप्रदेश से पधारे ग्वाल संत श्री गोपालानन्द जी महराज, वृन्दावन धाम से पधारे परमगोसेवी संत श्री गोपेश कृष्ण दास जी महराज एवं इस अभियान मे उत्तर प्रदेश के राज्य प्रभारी व श्री माताजी गौशाला बरसाना के प्रबंधक श्री ब्रजदास जी महराज का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद गौभक्तो को प्राप्त हुआ!
गावः विश्वश्य मातहः वेदो ने गाय को सम्पूर्ण विश्व की माता बताया है,जिस देश मे दूध की नदियां बहने की संज्ञा मिली हुई थी, जो देश वैभव मे सोने की चिड़िया कहलाती थी, उसका एक मात्र आधार गौमाता ही तो थी, धर्म अर्थ काम मोक्ष सब गौसेवा से सहज ही प्राप्त होते है !पर गौरतलब है कि आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी अनेकों राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में निर्बाध गोवध हो रहा है , गो अपमानित हो रही है , निराश्रित विचरण कर रही है , असंख्य गोवंश अत्यधिक दुखी है। गौमाता के गौचर भूमि पर लोगो का कब्जा है।उन्हें वह सम्मान नहीं मिला जो आज़ादी के बाद ही मिल जाना चाहिए था, अतः उसे सेवा सुरक्षा व सम्मान दिलाने के लिये देश भर में गहन प्रचार प्रसार, जनसंपर्क कर सभी संतो, गौभक्तो,गौरक्षकों एवं भारतीय समाज ने काफ़ी चिंतन -मनन कर व बाध्य होकर यह देशव्यापी अभियान खड़ा किया जिससे भारत सभी प्रान्त के हर वर्ग, धर्म क्षेत्र व सभी भारतीयों को जोड़ने तथा सरकार से अपनी मांगो को शांतिपूर्वक ढंग आग्रहपूर्वक मनवाने का अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान से जुड़ने के लिए जारी किये गए नंबर 9067777323 पर मिस कॉल की सुविधा बताई गयी और सभी को ज्यादा से ज्यादा अभियान की मांगो के समर्थन मे हस्ताक्षर कराकर सभी लोग गो सम्मान दिवस 27 जुलाई 2026 को अपनी माता के लिए अपने कार्य भी रोककर,उस क्षेत्र के सभी गोभक्तों एवं संतों के साथ मिलकर अपने -अपने जिले के जिलाधिकारी को माननीय राष्ट्रपति महोदया , भारत के प्रधानमंत्री महोदय , राज्य के माननीय राज्यपाल महोदय , राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के नाम गो सेवा , गो सुरक्षा और गो सम्मान के निमित्त प्रार्थना पत्र देने को कहाँ गया । इस अभियान के अध्यक्ष नंदी बाबा और प्रधान संरक्षक भगवती गौमाता हैं । यह अभियान किसी संस्था और संगठन के बैनर तले और किसी एक व्यक्ति या संत के नेतृत्व में काम ना होकर , नंदी बाबा की अध्यक्षता और गौ माता की प्रधान संरक्षता में यह कार्य हो रहा हैं । इसके अलावा शेष सभी भारतीय संत महापुरुष , गो सेवक भाई – बहन धरातल पर अभियान विषयक काम निष्कामतापूर्व देखेंगे। संतों का मानना है कि एक ही दिन 27 जुलाई 2026 को देश भर के लाखों गोभक्तो की पूरे भारत के सभी जिला मुख्यालयों मे शांतिपूर्ण मांग उठेगी , तो सरकार निश्चित रूप से इस कार्य को करने का मन बना ही लेगी जिससे गो सेवा का कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ हो जायेगा , जिससे सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण प्रकृति और पूरे विश्व का मंगल होगा तथा भारत विकसित ही नहीं भारत रोगमुक्त तथा समाज संस्कार युक्त भी बनेगा!
निवेदक- समस्त संत समाज एवं गौभक
