Nandi News

सीएम एंग्लो बंगाली स्कूल भेलूपुर वाराणसी में 65वीं जनपदीय सुब्रतो कब फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Share on Social Media

सी एम एंग्लो बंगाली भेलूपुर वाराणसी में 65वी जनपदीय सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन हुआ। उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 अनुराग मिश्र द्वारा किया गया। डॉ0 मिश्र ने टूर्नामेंट में आये हुए सभी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस टूर्नामेंट में वाराणसी जनपद के 12 टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमें सीनियर वर्ग बालक, जूनियर वर्ग बालक और सब जूनियर वर्ग बालक तथा सीनियर वर्ग बालिका, जूनियर वर्ग बालिका एवं सब जूनियर वर्ग बालिका ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य राम अवध यादव, सर्वेश कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, रविन्द्र पांडेय,नीरज कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, आशीष कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, ममता दुबे, ताज खान आदि खेल शिक्षक उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र कुमार कैथल, नीरज कुमार सिंह, रविन्द्र पांडेय, उपेंद्र सिंह, राजेश मौर्य आदि शिक्षक थे। टूर्नामेंट का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन खेल प्रवक्ता भरत कुमार सिंह ने किया।
परिणाम इस प्रकार रहा-
बालक वर्ग – विजेता 17 वर्ष
विकास इंटर कॉलेज
17 वर्ष उप विजेता – यूपी कॉलेज इंटर कॉलेज
उप विजेता- 15 वर्ष
सी एम एंग्लो बंगाली कॉलेज
उप विजेता 15 वर्ष – नव युग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

बालिका वर्ग 17 वर्ष में जवाहर आदर्श इंटर कॉलेज
15 वर्ष में मालवीय महाविद्यालय इंटर कॉलेज रहा।

Leave a Comment