Nandi News

चंद्रशेखर समाजवादी न्यास द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई गोष्ठी

Share on Social Media


आज दिनांक 8जुलाई 2026 दिन बुधवार को गोयनका  पाठशाला के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चंद्रशेखर जी की उन्नसवीं जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई जिसके विषय ” राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चंद्रशेखर और भारत का लोकतांत्रिक भविष्य” पर बोलते हुए मुख्य वक्ता प्रो मनोज झा(राज्यसभा सांसद) ने कहा कि गांधी और चंद्रशेखर ने जिस लोकतंत्र की परिकल्पना की उसमें भारत के अंतिम व्यक्ति की भूमिका अवश्यंभावी थी और चंद्रशेखर तो उस गांधीवादी परम्परा के वाहक रहे जिन्होंने देश में जाति, धर्म , क्षेत्र , नस्ल आदि के आधार पर किसी भी प्रकार के विभाजन की राजनीति की लगातार मुखालफत करते रहे। दूसरे वक्ता न्यूज २४के प्रख्यात पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि लोकतंत्र असहमतियों की बुनियादी पर ही खड़ा होता है। यह गांधी और चंद्रशेखर का चरित्र ही है जो भारत के आने वाली नस्लों को लोकतांत्रिक भावनाओं से ओत प्रोत करते रहेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छात्र संघ बी एच यू के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रकाश जी ने कहा कि गांधी और चंद्रशेखर की ताकत लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए विरोध पैदा करने की थी और नेता विरोधी की भूमिका लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण है और साथ ही समाज को विपक्ष के नेताओं को सम्मान देकर भारत के लोकतांत्रिक भविष्य को संवारना होगा । कर्नाटक के विधायक बी आर पाटिल ने कहा कि चंद्रशेखर ने गांधी के रास्ते पर चलकर गांधीवादी मूल्यों से लोकतांत्रिक मूल्यों के हिफाज़त की जो नजीर पेश की वह भारत के लोकतंत्र को बचाएगा ।सपा विधायक ओमप्रकाश जी ने कहा कि कालनेमियों से बचकर ही लोकतंत्र और गांधी , चंद्रशेखर के विचारों को बचाना होगा। महंत प्रो विशंभर नाथ मिश्र जी ने कहा कि आस्था लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजने के लिए अनिवार्य है। गांधीवादी रामधीरज जी और पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल ने गांधी और चंद्रशेखर को भारत का मुस्तकबिल बताया। अध्यक्षता करते हुए विजय नारायण जी ने कहा कि गांधी और चंद्रशेखर का मार्ग ही भारत के लोकतंत्र को ताकत देगा
संचालन प्रदीप श्रीवास्तव जी,स्वागत कुंवर सुरेश जी और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व एम एल सी अरविंद सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रो सुरेन्द्र प्रताप,संजीव सिंह, सपा पार्षद ओपी सिंह, अशोक पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment