
सावन के पावन चौथे सोमवार के अवसर पर भारतीय जन क्रांति परिषद ,आस्था भारत की ओर से भास्कर पोखरा, रोहनिया में कांवरियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कांवरियों को फल, पानी एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।

सेवा कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी कन्हैया महाराज, राष्ट्रीय महासचिव अशोक राय जी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश जी, राष्ट्रीय संयोजक एवं अधिवक्ता आशुतोष चंद्र त्रिपाठी, कान्हा पांडे जी, चंदन राय, लल्लन भइया, संदीप पाल, सत्येंद्र पटेल एवं चंद्र भूषण चौबे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांवरियों की सेवा एवं सहायता को प्राथमिकता देते हुए फल, पेयजल और दवाओं का वितरण किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सावन में कावड़ियों की सेवा करना पुण्य एवं सामाजिक कार्य है