Nandi News

बागबान ‘सिंधी लेडीज विंग’ संस्था की ओर से कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन

Share on Social Media

बागबान ‘सिन्धी लेडीज विंग’ वाराणसी की ओर से पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग मार्ग पर विशाल शिविर का आयोजन किया गया. संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस शिविर में कांवड़ियों की पूरे मनोयोग से सेवा कार्य के अन्तर्गत फलाहार – जीरा आलू, सिंघाड़े की पकौड़ी, सेब एवं केला के अतिरिक्त विस्कुट, नमकीन, मिठाई, चाय एवं जल का वितरण किया. महिलाओं का सेवा कार्य देखते ही बनता था. मौके पर संस्था की कुक रानी एवं गुड़ि‌या जी ने ताजा खाद्य सामग्री बनाकर सेवा भाव की मिसाल पेश की जिनका संस्था की महिलाओं ने सह‌योग किया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष निधि लालवानी ने कहा कि उन्हें आज कांवड़ियों की सेवा करके अति आनंद का अनुभव हो रहा है. कार्यकम में संस्था की सचिव कीर्ति बिजलानी, कोषाध्यक्ष नीलम वासवानी, कोर मेम्बर वर्षा लालवानी, हर्षा केशवानी, पूजा बदलानी, पूनम किसनानी सुनीता पंजवानी, संगीता बदानी,मधु मोटवानी, पूजा लखमानी, संजना रूपानी, मधु डोडवानी,विद्या पेशवानी,हर्षा परसवानी, रितिका अलवानी, नेहा गंगवानी, मधु विशनानी, दिशा, क्षमा लखमानी, ज्ञानी प्रदवानी, नेहा मनसानी, दृष्टि प्रदवानी, सुनीता लखमानी, जान्हवी जोतवानी के अलावा जीतू तलरेजा एवं धीरज लालवानी का विशेष सहयोग रहा

Leave a Comment