
एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वाराणसी में डायरेक्टर डॉ. कृष्णा सिंह की संरक्षता में वार्षिक डांडिया सेलिब्रेशन का उल्लासपूर्ण आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि क्लीनिकल ऑनकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता ने डायरेक्टर डॉ. अंकिता पटेल, डीएमएस डॉ. अनुपमा सिंह, डॉ. निवेदिता पंडित एवं डॉ. सुबूही जाफ़र की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। 🪔
रोगियों की सेवा में समर्पित महिला चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसर्स, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नोलॉजिस्ट्स एवं विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों ने डांडिया और गरबा की ताल पर उत्सव में रंग भरे। फेस्टिव फोटो बूथ, ग्रुप सेल्फ़ी, लाइव म्यूज़िक, डीजे बीट्स, “डांडिया क्वीन” व बेस्ट ड्रेस्ड अवार्ड, स्पॉट प्राइज और सरप्राइज गेम्स ने आयोजन को यादगार बनाया। 🎶🎊
पेशेंट काउंसलर उपासना उपाध्याय के कुशल संयोजन में यह उत्सव नारी शक्ति, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और एकता का सुंदर संगम बना।
🌺 हमारे एपेक्स परिवार की हर नारी—सेवा, संवेदना और शक्ति की पहचान!