
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल ने विश्व कल्याण हेतु यज्ञ का आयोजन किया. गयात्री परिवार के पंडित दिनेश आर्य, एम बी सिंह एवं आर्य समाज के विद्वानों द्वारा परिसर में स्थित श्री देवाधिदेव मंदिर में प्रभु श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई और मंत्रोच्चारण द्वारा विश्व के कल्याण की मंगल कामना हेतु डॉ एस० के० सिंह, डॉ कृष्णा सिंह, डॉ स्वरुप पटेल, डॉ अंकिता पटेल, डॉ अनूप पटेल, डॉ क्रिसेल पटेल एवं समस्त परिवार ने आहुति प्रदान की. ततपश्चात सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित मुकेश जी एवं उनकी मंडली ने सुंदरकांड का पाठ किया जिसमें हॉस्पिटल के समस्त परिवार ने रूचि पूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर पैथोलॉजी हेड डॉ संदीप नौटियाल की उपस्थिति में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा द्वारा नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित नव-निर्मित पैथोलॉजी लैबोरेटोरी परिसर का फीता काट कर औपचारिक उद्घाटन किया गया।
प्रसाद वितरण के उपरान्त हनुमान जयंती के अवसर पर डॉ अंकिता पटेल को चिकित्सीय शिक्षा के क्षेत्र में एनएबीएच हैन्डबुक एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रिवीजन बुक लेखन, हृदय, स्त्री एवं प्रसूति, पेट एवं लीवर, यूरॉलॉजी, गुर्दा रोग, बाल रोग, अस्थि रोग हेतु अनवरत उच्च-स्तरीय बेहतर एवं समर्पित रात्रि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर एवं आईसीयू स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने वाराणसी एवं पूर्वाञ्चल में सफल किड्नी ट्रांसप्लांट, अनवरत सफल ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी, एक दिन में अधिकतम जोड़ प्रत्यारोपण, अरथ्रोस्कोपी, स्पाइन सर्जरी, लैप्रोस्कोपी, न्यूक्लियर मेडिसन स्कैन, एन्डोस्कोपी प्रोसीजर हेतु चिकित्सकों डॉ मोहित सक्सेना, डॉ अकदस मुमताज़, डॉ अनुपमा सिंह, डॉ शिशिरेन्दु परिहार, डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ पुनीत कुमार केएम, डॉ निवेदिता पंडित, डॉ अभिषेक जायसवाल, डॉ सुशांत सिंह, डॉ स्वरूप पटेल, डॉ अमित झा, डॉ अमन वर्मा, डॉ अनुराग दीक्षित, डॉ अजय सिंह सूरज सहित क्लीनिकल एसिस्टेंट, नर्सिंग केयर स्टाफ, टकनोंलॉजिस्ट, ग्राउन्ड ड्यूटी स्टाफ, ओटी टेकनीशियन आदि को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही एपेक्स की सोशियल वर्क टीम के सदस्यों को एपेक्स हॉस्पिटल को गरीब मरीजों के इलाज हेतु बिहार एवं यूपी सरकार से मुख्यमंत्री राहत कोश द्वारा सहायता दिलाने मे दिये सहयोग हेतु हेतु विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एपेक्स के कंसल्टेंट्स, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


