Nandi News

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी,पड़ाव, वाराणसी में दीपावली का आयोजन

Share on Social Media


आज दिनांक 6.11.2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी,पड़ाव, वाराणसी में दीपावली का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री मुकुल पांडेय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अशोक कुमार तिवारी ने दीप उत्सव का कार्यक्रम दिया जलाकर किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बड़े ही मनोयोग से दीपावली का कार्यक्रम मनाया, जिसमें बच्चों ने फुलझड़ियां और पटाखे भी फोड़े जो की प्रकृति के अनुकूल थे। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की अल्पनाओं का निर्माण किया था, जो लोगों का मन मोह लिया। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां देते हुए तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को उपहार और मिठाइयां भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Comment