Nandi News

सिन्धु विकास समिति ने कराया नेत्रदान

Share on Social Media

वाराणसी ।

लायंस आई बैंक के सचिव एवं आईएमए वाराणसी के अध्यक्ष डा अनुराग टंडन ने बताया कि सिंधु विकास समिति के दीपक बदलानी के सहयोग से नेत्रदान संपन्न हुआ।

सिन्धु विकास समिति ने अब तक सैकड़ों नेत्रदान कराया है। उनके इस निःस्वार्थ सेवा भाव की जितनी भी तारीफ की जाये, वह कम है। आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव एवं संस्था के निदेशक डा अभिषेक चन्द्रा ने सिन्धु विकास समिति के सभी लोंगो का आभार व्यक्त किया है। डा टंडन ने बताया कि इस सप्ताह संस्था को 12 कॉर्निया आईएमएस बीएचयू से प्राप्त हुई। इस कार्य में आईएमएस निदेशक डा एस एन संखवार का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Comment