
4 एवं 5 सितंबर को श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट आयोजित करेगा भव्य दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

वाराणसी। श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 एवं 5 सितंबर 2026 को महमूरगंज स्थित श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ में भव्य दो दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव का शुभारंभ 4 सितंबर को भव्य धार्मिक शोभायात्रा के साथ होगा। इस अवसर पर दही-हांडी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा प्रातः नवोदित नगर एक्सटेंशन कॉलोनी, महमूरगंज से प्रारंभ होकर मोहिनी कुञ्ज कॉलोनी होते हुए विभिन्न मार्गों से श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ पहुंचेगी।
शोभायात्रा के उपरांत मठ परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, छप्पन भोग, भक्तिमय भजन संध्या, मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, महाआरती एवं विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के दूसरे दिन 5 सितंबर को नंदोत्सव के साथ भव्य रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भक्तिमय भजन संध्या एवं विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।
5 सितंबर को आयोजित होने वाली रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव मंचन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नाट्यशास्त्र एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा। यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं को ब्रज की भक्ति, संस्कृति एवं श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं से भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करेगी। दोनों दिन भजन संध्या की प्रस्तुति आचार्य ऋषिदेव जी द्वारा किया जायेगा
इस दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में विभिन्न संस्थाओं का सहयोग एवं सहभागिता प्राप्त हो रही है। ओ ग्रोव पब्लिक स्कूल एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नाट्यशास्त्र एवं कला संकाय के छात्र- छात्राएं महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके अतिरिक्त,सेवा कार्यों में विश्वकला भोजन रथ का सहयोग प्राप्त होगा।
श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट के मुख्य सचिव अनूप कुमार पाण्डेय ने बताया कि दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य एवं भक्तिमय स्वरूप में आयोजित करने की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रासलीला एवं नंदोत्सव में सहभागिता करने की अपील की।
श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य श्रीकृष्ण भक्ति, भारतीय धार्मिक परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
आयोजन विवरण
आयोजक: श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट
स्थान: श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ, महमूरगंज, वाराणसी
दिनांक: 4 एवं 5 सितंबर 2026
आयोजन मंडल
संरक्षक:
मनोज त्रिपाठी, पी. के. मिश्रा, निक्की अग्रवाल, श्री श्रृंगेरी मठ के महंत जी एवं चंदा सिंह
अध्यक्ष:
सीमा तिवारी
मुख्य सचिव:
अनूप कुमार पाण्डेय
कोषाध्यक्ष:
अभिषेक कुशवाहा
सदस्य:
विनय शुक्ला, प्रशांत सिंह ,अनिल शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, विक्की तिवारी, प्रभात कुशवाहा, अंकित सिंह, सुनील एवं रजत,
संपर्क
अनूप कुमार पाण्डेय
मुख्य सचिव, श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट
मोबाइल: 8687809056 | 9140460919
विस्तृत कार्यक्रम विवरण
आयोजक: श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट
स्थान: श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ, महमूरगंज, वाराणसी
दिनांक: 4 एवं 5 सितंबर 2026
दिनांक 4 सितंबर 2026
भव्य शोभायात्रा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
प्रातःकालीन कार्यक्रम
प्रातः 6:00 बजे — भव्य धार्मिक शोभायात्रा का शुभारंभ नवोदित नगर, महमूरगंज से।
शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए लगभग प्रातः 10:00 बजे श्री श्रृंगेरी शंकराचार्य मठ, महमूरगंज पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर दही-हांडी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संध्याकालीन एवं रात्रिकालीन कार्यक्रम
सायं 6:30 बजे — तुलसी आरती
सायं 6:45 बजे — गौर आरती
सायं 7:00 बजे — नृसिंह आरती
रात्रि 8:00 बजे से — भजन-कीर्तन
रात्रि 10:30 बजे से — महाभिषेक
रात्रि 12:00 बजे — महाआरती
रात्रि 12:30 बजे से — विशाल भंडारा / महाप्रसाद
दिनांक 5 सितंबर 2026
नंदोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासलीला
प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक — व्यास पूजा
अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक — साहित्य सेवक द्वारा काव्य पाठ
सायं 5:00 बजे से — सांस्कृतिक कार्यक्रम
सायं 6:30 बजे — आरती
सायं 7:30 बजे से 8:30 बजे तक — भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
रात्रि 8:30 बजे से 9:00 बजे तक — रासलीला प्रस्तुति
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के नाट्यशास्त्र एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव मंचन।
रात्रि 9:00 बजे से — विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद