Nandi News

भारत–यूरोपीय संघ के मध्य में होने वाले मुक्त व्यापार समझौते एवं निर्यात प्रोत्साहन मिशन (EPM) से वैश्विक बाजार में भारतीय वस्त्रों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने पर जोर

Share on Social Media


TEFC वाराणसी द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित- वाराणसी, 02.09.2026।


वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वस्त्र समिति द्वारा संचालित टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TEFC), वाराणसी द्वारा “बिल्डिंग ग्लोबल कॉम्पिटेटिवनेस: इंडिया-ईयू के बीच होने वाले फ्री ट्रेड एग्रीमेंट एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (EPM) फॉर टेक्सटाइल सेक्टर ” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल, मालदहिया, वाराणसी में दिनाँक 02.09.2026 को किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री वृंदा मनोहर देसाई, टेक्सटाइल कमिश्नर, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार थीं। कार्यक्रम में श्री कार्तिकेय ढांडा, सचिव, वस्त्र समिति, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय, निदेशक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कारपेट टेक्नोलॉजी (IICT); श्री आलोक दिवेदी जी, संयुक्त डीजीएफटी-वाराणसी (Joint DGFT), श्री असलम महबूब, वाइस चेयरमैन, कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (CEPC) तथा श्री राजेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष, पूर्वी उत्तर प्रदेश निर्यातक संघ (EUPEA) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं विशेष अतिथियों के स्वागत तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत संबोधन में श्री कार्तिकेय ढांडा, सचिव, वस्त्र समिति, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर के उद्देश्यों तथा वाराणसी एवं पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।
भारत–यूरोपीय संघ के मध्य में होने वाले मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में भारतीय वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध संभावित अवसरों पर श्री अम्बरीश सिंह सहायक निदेशक वस्त्र समिति के द्वारा तकनीकी प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों को यूरोपीय बाजार में बाजार पहुंच, टैरिफ रियायतों, रूल्स ऑफ ओरिजिन, दस्तावेजीकरण एवं अनुपालन आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन- निर्यात प्रोत्साहन पर श्री आशीष सोनी जी, रीजनल हेड, एक्ज़िम बैंक – लखनऊ के द्वारा एवं निर्यात दिशा पर डीजीएफटी द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों को निर्यात संवर्धन, नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रवेश, बाजार विकास, ब्रांडिंग, क्षमता निर्माण तथा निर्यातकों एवं एमएसएमई के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि सुश्री वृंदा मनोहर देसाई, टेक्सटाइल कमिश्नर, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने वस्त्र उद्योग की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, गुणवत्ता एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाने तथा उपलब्ध सरकारी पहलों का प्रभावी उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने वस्त्र उद्योग के हितधारकों को वैश्विक बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया।
श्री कार्तिकेय ढांडा, सचिव, वस्त्र समिति, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर (TEFC) जैसे सुविधा केंद्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए निर्यातकों को उपलब्ध सुविधाओं एवं मार्गदर्शन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विशेष अतिथियों ने भी वाराणसी एवं पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग की क्षमता, निर्यात विस्तार की संभावनाओं तथा वैश्विक बाजारों में क्षेत्रीय उत्पादों की पहचान मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों के वस्त्र निर्माता, निर्यातक, एमएसएमई एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने यूरोपीय बाजार, मुक्त व्यापार समझौतों, रूल्स ऑफ ओरिजिन, गुणवत्ता एवं अनुपालन, निर्यात प्रक्रिया तथा एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन (EPM) से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर वाराणसी द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। टेक्सटाइल एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर द्वारा मुक्त व्यापार समझौतों एवं टैरिफ संबंधी मार्गदर्शन, एच एस वर्गीकरण, रूल्स ऑफ ओरिजिन, नियामकीय अनुपालन, निर्यात बाजार की जानकारी तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम का समापन श्री अम्बरीश सिंह सहायक निदेशक वस्त्र समिति के द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतिभागियों के लिए डिनर आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को विशेषज्ञों एवं अन्य हितधारकों के साथ संवाद करने का अवसर मिला।
यह कार्यक्रम वाराणसी एवं पूर्वांचल के वस्त्र उद्योग को भारत–यूरोपीय संघ के मध्य में होने वाले मुक्त व्यापार समझौते एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन जैसे अवसरों से जोड़ने तथा क्षेत्र से वस्त्र निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया।

Leave a Comment