Nandi News

काशी की समृद्ध एवं जीवंत सांस्कृतिक विरासत की भव्यता को रेखांकित करेगा ‘बनारस बिएनाले’, भारत कला भवन में हुआ शुभारंभ

Share on Social Media

वाराणसी, 27 नवंबर 2026: प्रथम ‘सीआईआई बनारस बिएनाले’, जिसकी थीम ‘काशी/लाइट: सिटी एज सेंसोरियम’ है, का मंच इसके मुख्य आयोजन स्थल—काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित भारत कला भवन में सज गया है। कार्यक्रम का आरंभ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ, जिसके पश्चात बीएचयू कुलगीत का भावपूर्ण गायन किया गया।

यह बिएनाले शहर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है, जो आगंतुकों तथा कला एवं संस्कृति प्रेमियों को अत्यंत मनोयोग और गहनता से संजोई गई प्रदर्शनियों के माध्यम से एक समग्र अनुभव प्रदान करता है। प्रदर्शनियों, संवादों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और हेरिटेज वॉक के माध्यम से यह आयोजन दर्शकों को बनारस को केवल अतीत के एक स्मारक के रूप में नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता के रूप में अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह ने कहा कि यह “अत्यंत हर्ष का विषय” है कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) भारत कला भवन के परिसर में बनारस बिएनाले का आयोजन कर रहा है। उन्होंने इसे दोनों पक्षों के लिए एक-दूसरे से सीखने और अपने ज्ञान को समृद्ध करने का एक अनूठा अवसर बताया।

‘सीआईआई बनारस बिएनाले 2026’ के अध्यक्ष तथा जे.के. सीमेंट लिमिटेड के सीईओ माधव सिंघानिया ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी उद्योग संघ द्वारा समर्थित पहला बिएनाले है और कला या वास्तुकला के बजाय “जीवंत संस्कृति” पर केंद्रित अपनी तरह का पहला आयोजन है। इस बात का उल्लेख करते हुए कि लंबे समय से संजो कर रखी गई कई कलाकृतियों को पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया है, उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा संचालन समिति, उद्योग भागीदारों और बिएनाले की “रीढ़” मानी जाने वाली सीआईआई टीम का आभार प्रकट किया। उन्होंने आगे कहा, “जो कुछ भी सृजित किया गया है, उस पर हमें अत्यंत गर्व और प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।”

भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रायचौधरी ने इस बिएनाले को “उद्योग, विश्वविद्यालय, शिक्षा जगत और संस्कृति की साझेदारी का एक अनूठा उदाहरण” बताया। आयोजन के लिए बनारस को चुनने हेतु सीआईआई को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि इसके सहयोग ने “हमारे संग्रहालय को 1976 से सीधे 2026 में ला खड़ा किया है।”

कला एवं संस्कृति पर सीआईआई की राष्ट्रीय समिति की अध्यक्ष तराना साहनी ने कहा, “एक निजी जुनून एक सार्वजनिक धरोहर बन गया। बनारस ने यह सौ साल पहले ही कर दिखाया था।” बिएनाले के विषय में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “यहाँ ‘काशी लाइट’ (काशी का प्रकाश) महज एक रूपक नहीं है।” उन्होंने आगे जोड़ा, “यह बिएनाले 35 दिनों तक चलेगा, लेकिन एक संग्रहालय सदियों तक जीवित रहता है।”

भारत कला भवन में इस शुभारंभ के साथ ही प्रथम ‘सीआईआई बनारस बिएनाले’ की शहरव्यापी यात्रा आरंभ हो गई है, जो बनारस की जीवंत विरासत के उत्सव में उद्योग, शिक्षा जगत और संस्कृति को एक मंच पर ला रही है। भारत कला भवन में ये प्रदर्शनियां 27 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक जारी रहेंगी और प्रतिदिन प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेंगी। बिएनाले का औपचारिक उद्घाटन 28 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।

Press Release

Banaras Biennale Opens at Bharat Kala Bhavan with a Promise to Showcase the Grandeur of Kashi’s Living Culture

Varanasi, 27 November 2026: The first CII Banaras Biennale, themed Kashi/Light: City as Sensorium, opened at Bharat Kala Bhavan, Banaras Hindu University, the principal venue of the Biennale. The inaugural programme began with floral tributes to Mahamana Pandit Madan Mohan Malaviya ji, followed by the rendition of the BHU Kulgeet.

The Biennale unfolds across various venues in the city, offering visitors and art and culture enthusiasts a wholesome experience through passionately and intensely curated displays. Through exhibitions, conversations, performances and walks, it invites spectators to encounter Banaras not as a monument of the past, but as a living civilisation.

Addressing the gathering, Anant Narayan Singh of the Royal Family of Banaras said it was “a matter of great joy” that CII was organising the Banaras Biennale in the premises of Bharat Kala Bhavan. He termed it as a unique opportunity for both sides to learn from each other and enrich their knowledge.

Mr. Madhav Singhania, Chairman, CII Banaras Biennale 2026, and CEO, J K Cement Limited, called the day historic as this is the first Biennale backed by an industry association and the first centred on “living culture” rather than art or architecture. Noting that many works long kept in storage are now on display for the first time, he expressed gratitude towards BHU and thanked the steering committee, industry partners and the CII team, “the backbone” of the Biennale, adding: “We feel incredibly proud and happy with what has been created.”

Prof. Sreerup Raychaudhuri, Director, Bharat Kala Bhavan, called the Biennale “a unique example of industry, university, academia, culture partnership.” Thanking CII for choosing Banaras, he said its support had “brought our museum from 1976 to 2026.”

Tarana Sawhney, Chairperson, CII National Committee on Art & Culture, said, “A private passion became a public trust. Banaras did it a hundred years ago.” Speaking of the Biennale, she said, “Kashi light is not a metaphor here,” and added, “This Biennale lasts 35 days; a museum lasts a century.”

With the opening at Bharat Kala Bhavan, the first CII Banaras Biennale begins its journey across the city, bringing together industry, academia and culture in celebration of Banaras’s living heritage. Exhibitions at Bharat Kala Bhavan continue from 27 November to 31 December 2026 and are open daily from 10:30 to 18:30 hrs. The Biennale will be formally inaugurated by Hon’ble Chief Minister Shri Yogi Adityanath on 28 November, 2026.

Leave a Comment