
सेवा सदन के मरीजों को मिली ई एम्बुलेंस की सौगात
वाराणसी। घुँघरानी गली, बांसफाटक स्थित हिन्दू सेवा सदन में अब मरीजों की सहूलियत के लिए ई रिक्शा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। रोटरी क्लब वाराणसी रॉयल द्वारा शुक्रवार को चाँदपुर स्थित बनारस बीड्स लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ई एम्बुलेंस की चाभी अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई। अस्पताल प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि यह ई एम्बुलेंस अस्पताल के लिये बहुत आवश्यक था, बांसफाटक की तंग गलियों में अव इस ई एम्बुलेंस के माध्यम से वृद्धों, असक्तजनो, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने में वहुत सुविधा हो जाएगी।
रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य ही मानवता की सेवा करना है, यह ई एम्बुलेंस शहर के लिए बहुत लाभकारी होगी, विशेषकर सकरी गलियों के लिहाज से डिजाइन की गई है। अस्पताल के सचिव राजेन्द्र मोहन साह ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ई रिक्शा एम्बुलेंस कोलकाता से बन कर आया है, जिसमें एक स्ट्रेचर, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट, पँखे साथ में सहयोगियों के बैठने की जगह उपलब्ध होगी। यह सुविधा मरीजों के लिए पुरी तरह से निःशुल्क होगी।
इस मौके पर पीडिजी उत्तम अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक एवं वाराणसी रॉयल्स के अध्यक्ष वरुण मूंदड़ा, शशांक अग्रवाल, कौशिक सेलर, अभिनव पाण्डेय रोटेरियन के अलावा उमाशंकर पोद्दार, अनिल सराफ, नरेंद्र भुरारिया, द्वारका अग्रवाल आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।