

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी एवं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। तदुपरांत विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक–शिक्षिकाओं ने स्वच्छ भारत, सुंदर भारत के तहत विद्यालय प्रांगण में सफाई किया।