Nandi News

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों द्वारा   भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Share on Social Media

रामनगर, वाराणसी।
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026, दिन शुक्रवार को डोमरी, रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों द्वारा महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय जी के नेतृत्व में रामनगर स्थित शास्त्री चौक पहुँचकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय भी उपस्थित रहीं।

तत्पश्चात सभी लोग रामनगर स्थित शास्त्री जी के पैतृक आवास पहुँचे, जहाँ उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा छात्राओं ने उनके ऐतिहासिक आवास का अवलोकन किया।

इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय जी ने कहा कि गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का अमर नारा देकर देश को सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सीख दी। दोनों महापुरुषों के जीवन से छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

महाविद्यालय की सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय जी ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रतिमा राय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Comment