Nandi News

प्रधानमंत्री मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर वाराणसी में जश्न, विश्वास जायसवाल ने दी बधाई

Share on Social Media

वाराणसी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के देश के सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष विश्वास जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और प्रधानमंत्री के प्रति जनसमर्थन का प्रतीक है। भाजपा युवा नेता विश्वास जायसवाल के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, विकास और राष्ट्रहित के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी वर्षों में भी देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment