Nandi News

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Share on Social Media

रामनगर, वाराणसी। आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी तथा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक प्रखर राष्ट्रवादी, महान चिंतक एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए प्रासंगिक हैं तथा युवाओं को उनसे राष्ट्र सेवा और अंत्योदय की प्रेरणा लेनी चाहिए।

डॉ. प्रतिमा राय ने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। छात्राओं को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज व राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए।

महाविद्यालय की छात्राएं पल्लवी राजपूत, शगुन यादव, प्रीति यादव तथा मनीषा ने भी इस अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

जयंती कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. लक्ष्मी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री अंजली विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment