
वाराणसी
आज दिनांक 23.08.2026 दिन रविवार को उत्तर प्रदेश के बुनकर प्रतिनिधियों की एक अहम मीटिंग गुलिस्ता स्कूल काजीसडुल्लापुरा वाराणसी में बुनकर उद्योग मंडल के जानिब फ्लैट रेट बिजली की रेट एवं लोड को ले कर एक प्रस्ताव पास करा कर संपन्न हुई जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आय बुनकर प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें । प्रतिनिधियों ने फ्लैट रेट दर कम करने के सरकार द्वारा की जा रही देरी पर चिंता व्यक्त की। पिछले काफी लंबे समय से सरकार द्वारा भार वृद्धि और फ्लैट रेट कम करने के लिए लखनऊ और कानपुर और बनारस में कई मीटिंग की गई और माननीय मंत्री श्री राकेश सचान जी के द्वारा प्रदेश के बुनकर बाहुल्य जिलो में जाकर बुनकरों से संवाद किया और बुनकरों से राय ली गई जिसकी वजह से हम बुनकरों के अंदर बहुत उम्मीद जगी कि बिजली की फ्लैट रेट जो वर्तमान में सरकार 860/ किलो वाट ले रही है उस रेट को आधा करेगी जो 400/ प्रति किलो वाट होता है लेकिन उसका परिणाम अभी तक शून्य रहा । आज बुनकर की इस मीटिंग में बुनकर प्रतिनिधियों ने मुख्य मांग का प्रस्ताव बना कर सर्वसम्मति से पास किया है इस प्रस्ताव को सरकार द्वारा लागू करने की अपील की गई । जिसमें –
1- बुनकरों का फ्लैट रेट ₹400/ प्रति किलो वाट सभी करों के साथ किया जाए
2- बुनकरों का बकाया एरियर जल्द से जल्द समाप्त किया जाए ताकि बुनकर भारी बकाए से मुक्त हो (जो की एरियर सरकार को देना है)
3- भार वृद्धि 5 किलोवाट से ऊपर सरकार जितना चाहे अधिक से अधिक 75 किलोवाट तक कर सकती है इसपर सभी की सहमति है ।
4- मीटिंग में यह भी चर्चा की गई कि बुनकरों के पलायन को कैसे रोका जाए क्योंकि बिजली का रेट अधिक होने के कारण साथ ही रोजगार कम होने के कारण बुनकर अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन कर रहा है और अपने लाखों की मशीन को औने पौने दाम में बेच रहा है इस पलायन को रोकने के लिए आज प्रस्तावित फ्लैट रेट और लोड को पास कर लागू करे ताकि पलायन रुक सके ।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि
कृषि के बाद बुनकारी ही प्रदेश में दूसरा सबसे बड़ा रोजगार है जिससे सरकार को जीएसटी के रूप में सालाना लाखों करोड़ रूपये राजस्व के रूप में प्राप्त होता है। और जो बिजली की सब्सिडी आएगी वो लगभग एक हजार करोड़ आएगी और जैसे ही सरकार ने बिजली की नई फ्लैट रेट 400/ प्रति किलो वाट और 75 किलो वाट की जैसे ही लागू करेगी उत्तर प्रदेश के बुनकरों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी । आज जो बुनकारी से जुड़े बुनकर है उसमें हिन्दू और मुस्लिम समाज की भागीदारी आधी आधी है । अगर हिंदू भाई ताना है तो मुस्लिम बाना है जो एकता का पैगाम देता है ।
आज इस मीटिंग में यह तय हुआ है कि सरकार जल्द से जल्द फ्लैट रेट कम करके 400/ किलो वाट और 75 किलो वाट तक के कनेक्शन का प्रस्ताव तय हुआ इसको लागू कर नया शासनादेश जारी करे अगर यह प्रस्ताव लागू नहीं होता है तो बुनकर मजबूर होकर अपना पावर लूम बन्द करने के लिए बाध्य होंगे।
मुख्य रूप से उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद, मऊआइमा से चेयरमैन शोएब अंसारी, बाराबंकी से तफज्जुल हुसैन, गोरखपुर से हाजी अब्दुल्लाह, मेरठ से हाजी रईसुद्दीन, खलीलाबाद से इमामुद्दीन, कानपुर से लतीफ अंसारी, मऊ से एनुअल मुजफ्फर, शफीक अहमद आजमगढ़, गुफरान अंसारी मुबारकपुर व अन्य जिले के बुनकर प्रतिनिधि भी आए अपने-अपने अन्य साथियों के साथ मीटिंग में मौजूद रहे
बनारस में कार्यक्रम की मेजबानी बुनकर बिरादराना तंजीम के सभी सरदार और महतो, हाजी इश्तियाक अहमद, हाजी मुख्तार अहमद, मनोज जायसवाल, स्वालेह अंसारी, जमालुद्दीन, शकील अहमद, शैलेश सिंह, ज़की मुख्तार, राकेश कांत, मनोज जी, पार्षद गुलशन अली , बिस्मिल्ला अंसारी, तनवीर अहमद, एखलाख अंसारी, इदरीस अंसारी, बिलाल , अतहर, व अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बुनकर बिरादराना तंजीम के सरदार हाफिज मोइनुद्दीन साहब ने किया धन्यवाद ज्ञापन अकील अंसारी ने दिया संचालन बुनकर उद्योग मण्डल के महासचिव ज़ुबैर आदिल ने किया । मीटिंग में आए हुए सभी बुनकर प्रतिनिधियों का स्वागत पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने किया ।
