Nandi News

एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी प्रदेश का सुपर स्पैशलिटी स्पाइन चिकित्सा एवं उच्च शिक्षा का पहला केंद्र

Share on Social Media

उत्तरप्रदेश में पहली बार 7 लाइव स्पाइन सर्जरी संग नेशनल एकेडेमिक कॉन्फ्रेंस एवं निःशुल्क स्पाइन सर्जरी

    सुपर स्पेशियेलिटी स्पाइन चिकित्सा एवं उच्च चिकित्सीय शिक्षा के उद्देश्य से एपेक्स हॉस्पिटल, वाराणसी के चेयरमैन एवं वरिष्ठ स्पाइन सर्जन प्रो डॉ एसके सिंह की अध्यक्षता में स्पाइन सर्जन डॉ स्वरूप पटेल एवं डॉ अमन वर्मा के कुशल संचालन में सुपर स्पेश्येलिटी निःशुल्क 26 स्पाइन सर्जरी एवं प्रदेश की सबसे पहली 7 लाइव स्पाइन सर्जरी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 3 एवं 4 अक्टूबर, 2026 को उत्तर प्रदेश मेडिकल कौंसिल द्वारा प्रमाणित 2 दिवसीय एकेडेमिक कॉन्फ्रेंस का आयोजन वाराणसी ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एपेक्स हॉस्पिटल नवीन प्रेक्षाग्रह में किया जा रहा है। जिसमे देश भर के नई दिल्ली, कोलकत्ता, विशाखापतनम, मुंबई, ऋषिकेश, हैदराबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, लखनऊ आदि शहरों के लगभग 33 ख्यातिप्राप्त स्पाइन सर्जन बतौर फैकल्टी हिस्सा लेकर 7 लाइव सर्जरी, व्याख्यानों, पेनल डिस्कशन एवं केस प्रस्तुतिकरण के माध्यम से स्पाइन सर्जरी की सुरक्षित, सटीक एवं नवीन तकनीकों पर शैक्षणिक सत्र, चर्चा एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में प्रतिभागिता करेंगे।

    एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने स्पष्ट किया कि सर्व जाँच सर्व चिकित्सा की उपलब्धता एवं 40 वर्षों की समर्पित एवं नवीनतम चिकित्सीय सेवाओं के साथ एपेक्स हॉस्पिटल उत्तरप्रदेश का उत्कृष्ट एडवांस्ड स्पाइन सेंटर बन चुका है। उच्च चिकित्सीय शिक्षण के क्षेत्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त डीएनबी ऑर्थोपेडिक और एफएनबी स्पाइन सर्जरी और अरथ्रोप्लास्टी में फेलोशिप विशेषज्ञता के लिए उत्तरप्रदेश का एकमात्र चिकित्सीय शिक्षण संस्थान है।

    Leave a Comment