
मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम को लेकर अहम अपडेट जारी किया है। एजेंसी जल्द ही परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप और उसके बाद एडमिट कार्ड जारी कर सकती है।उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड के जरिए यह दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे।
21 जून 2026 को NEET UG 2026 का री एग्जाम आयोजित किया जाएगा I देशभर में यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की जाएगी जिसमें लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है, पहले NTA द्वारा सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाएगी जिससे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी मिलेगी, इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे NEET एस्पायरेंट्स को सलाह दी गई दी है कि वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें