वीरांगना के जन्म पर आधारित रणचंडी – काशी की कन्या की सुन्दर प्रस्तुति ने मोहा मन
सनबीम एकेडमी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के छात्रों ने की शानदार प्रस्तुति


वाराणसी 19 नवंबर वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के 191 जन्मोत्सव पर सनबीम एकेडमी समूह, जागृति फाउंडेशन एवं महारानी लक्ष्मीबाई जन्म स्थान स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान महारानी लक्ष्मीबाई के 191 जन्म जयंती पर महारानी लक्ष्मी बाई के जन्म पर आधारित रणचंडी काशी की कन्या नाटक की सुंदर प्रस्तुति की गईl समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री पंडित राजेश्वर आचार्य विशिष्ट अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा एवं संदीप एकेडमी ग्रुप के सचिव जगदीप मधोक व जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से महारानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया l इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मश्री राजेश्वर आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि काशी की कन्या मनु साधारण नहीं असाधारण कन्या थी उसके नाम से ही साहस बाल और तेज की शक्ति उत्पन्न होती है वही काशी की कन्या आगे चलकर झांसी की रानी हुई और अंग्रेजों को भागने पर मजबूर कर दियाl विशिष्ट अतिथि डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमें गर्व है की महारानी हमारे काशी की बेटी थी जिसके कारण आज हम आजादी के हवा में सांस ले रहे हैl समारोह की अध्यक्षता करते हुए जगदीप माधोक ने कहा कि काशी की कन्या हमारी बेटी थी और हम अपने बेटी के आन मान व सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और हम आज यहां संकल्प लेते हैं की हर साल उनके जयंती पर भव्य आयोजन किया जायेगा l इसके पश्चात सनबीम एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा द्वारा रणचंडी काशी के कन्या नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से काशी की कन्या मनु के जन्म से जुड़े संस्मरण को संस्मरणों को जीवंत कर दिया उनकी प्रस्तुति को देखकर ऐसा लग रहा था कि यह ऐतिहासिक क्षण आज ही हुआ हो पूरा परिसर महारानी के जन्मोत्सव से अभिभूत हो उठा l सनबीम एकेडमी स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा रणचंडी – काशी की कन्या का मंचन राजेश्वर त्रिपाठी के परिकल्पना और निर्देशन में किया जाएगा l इसके लेखक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के रत्न सदस्य डॉक्टर राजेंद्र उपाध्याय हैं l काशी प्रसंग का लेखन श्री पांडुरंग पुराणिक जी ने किया है । इस नाट्य के युद्ध दृश्यबंध का संयोजन पद्मश्री शशधर आचार्य जी ने किया है। कार्यक्रम आए हुए तिथियां का स्वागत जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्रा ने किया कार्यक्रम का संचालन अरविंद मिश्रा हर्ष ने किया तथा धन्यवाद विश्वनाथ यादव ने किया इस अवसर पर सीधा शर्मा राजू गुरु हेमंत त्रिपाठी हांडी गुरु दिलीप कुमार पांडे ए प्रताप बहादुर सिंह,, सहित सैकड़ो काशीवाशी, सनबीम सनबीम एकेडमी के छात्र छात्राएं उपस्थित थे