
GEMS Education के साथ जुड़ा विद्यालय, GEMS Millennium Schools परिवार का बनेगा हिस्सा व्यापक मूल्यांकन एवं ऑडिट के बाद हुआ चयन; विद्यालय को मिलेगा वैश्विक शैक्षिक नेटवर्क, उन्नत शिक्षण व्यवस्था एवं आधुनिक अधोसंरचना का लाभ
वाराणसी, 22 नवंबर 2026:
वाराणसी के स्वामी विशुद्धानंद फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्यालय के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। GEMS Education ने घोषणा की है कि विद्यालय को छह माह तक चली व्यापक मूल्यांकन एवं ऑडिट प्रक्रिया के बाद GEMS Education School के रूप में चयनित किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय अब GEMS Millennium Schools परिवार तथा विश्व के प्रमुख निजी विद्यालय नेटवर्क का हिस्सा बनेगा। यह उपलब्धि विद्यालय के समर्पित नेतृत्व, प्रतिबद्ध शिक्षकों, सहयोगी अभिभावकों तथा सीखने के प्रति उत्साही विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और प्रतिबद्धता का सम्मान है। विद्यालय के हाल ही में आयोजित वार्षिक समारोह में GEMS के निदेशक डॉ. अशोक पांडेय की उपस्थिति में विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं पतिबद्धताओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया। यह चयन विद्यालय की वर्तमान उपलब्धियों के साथ-साथ उसके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं में GEMS Education के विश्वास को भी दर्शाता है। यह सूचना स्वामी विशुद्धानंद फाउडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी श्री प्रदीप बिश्नोई ने प्रेस वार्ता में दी।
फ्रेंचाइज नहीं, बल्कि सक्रिय प्रशासनिक सहभागिता
GEMS Education के साथ जुड़ने के बाद विद्वद्यालय GEMS Millennium Schools ब्रांड परिवार के अंतर्गत GEMS Education के प्रशासनिक एवं प्रबंधन ढाँचे का हिस्सा बनेगा। यह केवल ब्रांड विस्तार या फ्रेंचाइज़ व्यवस्था नहीं है, बल्कि GEMS Education विद्यालय के दैनिक प्रशासन एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
शिक्षा की गुणवत्ता और अधोसंरचना के उन्नयन पर विशेष जोर
विद्यालय के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश किया जाएगा। इसके अंतर्गत –
GEMS के वैश्विक मानकों के अनुरूप शिक्षण अधिगम को और प्रभावी बनाना,कक्षाओं एवं शिक्षण स्थलों को आधुनिक एवं सृजनात्मक रूप देना,विद्यालय की टीम की क्षमता एवं दक्षताओं का विकास करना,भविष्य की शिक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचना का उन्नयन,विद्यालय की टीम की क्षमता एव दक्षताओं का विकास करना,भविष्य की शिक्षा की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचना का उन्नयन करना,विद्यार्थियों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम विकल्पों के अवसर उपलब्ध कराना,प्रत्येक विद्यार्थी के समग्र विकास को प्राथमिकता देना।
विद्यालय विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा।
अब वाराणसी से वैश्विक मंच तक विद्यार्थियों की नई यात्रा
GEMS Education के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ने के बाद विद्यालय के विद्यार्थी एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक परिवार का हिस्सा बनेंगे, जिसमें विश्वभर में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी, 176 से अधिक राष्ट्रीयताओं का प्रतिनिधित्व तथा भारत के 10 राज्यों में विद्यालयों की उपस्थिति है।
इस वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से विद्यार्थियों को वाराणसी से कहीं आगे तक फैले नए विचारों, अवसरों, अनुभवों और अंतरराष्ट्रीय मित्रताओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही, वाराणसी की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत भी इस वैश्विक शैक्षिक परिवार तक पहुँचेगी।
“शिक्षा केवल परीक्षाओं के लिए नहीं, जीवन के लिए हो”
GEMS Education के ग्रुप चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (इंडिया), फ्रांसिस जोसेफ ने इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधन, नेतृत्व, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वाराणसी में यह एक नई यात्रा की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि GEMS Education का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसी शिक्षा प्रदान करना है, जो उसे केवल परीक्षाओं के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन और वैश्विक दुनिया के लिए तैयार करे। उन्होंने शिक्षकों को प्रत्येक महान विद्यालय का केंद्र बताते हुए उनके विकास, नेतृत्व एवं प्रेरणादायी भूमिका में सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि GEMS Education इस संस्थान के साथ मिलकर इसके
अगले गौरवशाली अध्याय को लिखने के लिए उत्सुक है।
वाराणसी के शैक्षिक इतिहास में नई शुरुआत
GEMS Education के साथ यह साझेदारी विद्यालय के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है। वैश्विक अनुभव, आधुनिक शिक्षण पद्धतियाँ, उन्नत अधोसंरचना और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर केंद्रित दृष्टिकोण के साथ विद्यालय अब स्थानीय मूल्यों और वैश्विक दृष्टिकोण का सुंदर समन्वय प्रस्तुत करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।