Nandi News

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर IMA परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Share on Social Media

22 नवंबर, वाराणसी – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं रोटरी इंटरनेशनल के सहयोग से आज राष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर IMA परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार” के नारे के साथ पोलियो की 2 बूंद पिलाई गईं।

इस अवसर पर IMA अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, वाराणसी के लोकप्रिय CMO डॉ. एनपी सिंह, Dr शिव सागर. कनौजिया एवं WHO के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

IMA अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने इस अवसर पर CMO डॉ. एनपी सिंह का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि IMA स्वास्थ्य विभाग एवं WHO व रोटरी क्लबो के साथ मिलकर पोलियो उन्मूलन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही पोलियो जैसी बीमारी पर जीत की कुंजी है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया। आये हुए एक बच्चो को दो बूंद पोलियो की पिला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया


Leave a Comment