

वाराणसी। आज नवरात्रि के पावन अवसर पर आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
नवरात्रि पर्व के उल्लास और माँ दुर्गा की आराधना को समर्पित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत देवी स्तुति के साथ हुई, जिसके बाद महाविद्यालय परिसर गरबा और डांडिया की थाप से गूंज उठा।
छात्राओं ने पारम्परिक परिधानों में सज-धज कर डांडिया, गरबा, नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिक्षिकाओं और छात्राओं ने एक साथ गरबा कर माँ के पर्व का आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा राय ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन हमारी परम्परा और संस्कृति को जीवंत रखते हैं तथा छात्राओं में एकता और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
सीएमओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय ने सबका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं तथा शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।