Nandi News

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में देवी के नव रूपों की पूजा-अर्चना

Share on Social Media


आज दिनांक 17-10-2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में नव रात्रि पर्व के उपलक्ष्य में देवी के नव रूपों का पूजा-अर्चना विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय, प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी तथा प्रहलादघाट की प्रधानाचार्या श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
सर्वप्रथम बंगीय धुनुची नृत्य के साथ माँ के नव रूपों का आवाहन किया गया। तदोपरान्त नर्सरी के नौनिहाल बालिकाओं ने नव दुर्गा रूपों में उपस्थित होकर सभी को आशीर्वाद दिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा गायन तथा ढाकुला नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी छात्र, छात्राओं ने सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल पारम्परिक एवं मनमोहक बना दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को त्यौहार की बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment