Nandi News

आर्य महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, वाराणसी द्वारा मां‌‌ दुर्गा के आवाहन हेतु  “आगमनी” उत्सव का आयोजन

Share on Social Media


आज दिनांक – 07.10.2026 दिन – बुधवार , बांग्ला विभाग, आर्य महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, वाराणसी द्वारा पितृपक्ष के पश्चात आने वाले मातृपक्ष‌ के शुभारम्भ पर मां‌‌ दुर्गा के आवाहन हेतु प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी “आगमनी” उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें काॅलेज की छात्राओं ने “महिषासुरमर्दिनी” ‌नृत्य- नाटिका प्रस्तुत किया।ब्रह्मा से वरदान प्राप्त कर महिषासुर की प्रचंड व्याभिचार तथा अत्याचार से देव,मानव सभी त्रस्त होकर माहेश्वरी योगमाया के शरण में जाते है।सभी देवताओं की विभिन्न शक्तियों तथा शस्त्रों से सुसज्जित होकर मां महिषासुर से युद्ध करतीं हैं और महिषासुर का वध कर तीनों लोकों में व्याप्त अशुरो के अत्याचार से त्रिलोक को मुक्त करतीं हैं।
अन्त में विजयादशमी के साथ नृत्य नाटिका का समापन होता है।नृत्य नाटिका में 70 छात्राओं ने योगदान दिया।संचालन बांग्ला में मौसमी बर्मन तथा हिन्दी में इषिता मांजी ने किया।प्रबन्धक डा.शशिकान्त दीक्षित द्वारा आशीर्वचन तथा प्राचार्या प्रो.शुचिता त्रिपाठी बंगाल की संस्कृति में दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। स्वागत डा.स्वप्ना बंद्योपाध्याय तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो.बिन्दु लाहिड़ी ने किया।मनमोहक प्रस्तुति ने महाविद्यालय की शिक्षक एवं छात्राओं का दिल मोह लिया।

Leave a Comment