

वाराणसी, 26 सितंबर: हरहुआ बाजार, वाराणसी में श्री नरेंद्र होंडा के नए अधिकृत एसोसिएट डीलरशिप का भव्य उद्घाटन 26 सितंबर को दोपहर 1 बजे किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में आमंत्रित लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बृजेश सिंह (एमएलसी) एवं पूर्व मंत्री/विधायक श्री ओम प्रकाश सिंह जी उपस्थित रहे।


इसके अलावा कार्यक्रम में अम्ब्रिश सिंह भोला (हिंदू युवा वाहिनी, उत्तर प्रदेश), काशीनाथ नाथ सिंह (भाजपा जिला अध्यक्ष, चंदौली), संजय सिंह (ब्लॉक प्रमुख, चंदौली), आदित्य सिंह (मिंटू) एवं डॉ. योगेंद्र सिंह (पूर्व वीसी, एमजीकेपी) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही
कार्यक्रम में राघवेंद्र प्रताप सिंह, यश राय, पवन सिंह, शहनवाज शेख, संजय बनर्जी, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, प्रतीक सिंह बाबू, गोपाल सिंह, मोहसिन रजा, समस्थ सिंह परिवार सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल थे
श्री नरेंद्र होंडा के प्रबंध निदेशक श्री गौरव सिंह ने कहा कि हरहुआ में नए शोरूम के शुभारंभ का उद्देश्य क्षेत्र के ग्राहकों को होंडा की आधुनिक दोपहिया वाहनों एवं बेहतर ग्राहक सेवाओं की सुविधा को और अधिक सुलभ बनाना है। नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को वाहन बिक्री के साथ-साथ सर्विस एवं अन्य संबंधित सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से इस शुभ अवसर पर उपस्थित होने पर धन्यबाद ज्ञापन किया।