Nandi News

सनबीम लहरतारा ने रचा इतिहास, सिंधिया स्कूल ग्वालियर की 53वीं प्लेटिनम जुबली अंतरविद्यालयीन प्रश्नोत्तरी में बना चैंपियनदेश के प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का बढ़ाया गौरव

Share on Social Media

वाराणसी। सनबीम स्कूल लहरतारा ने अपनी उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर द्वारा आयोजित 53वीं प्लेटिनम जुबली अंतरविद्यालयीन प्रतियोगिता की प्रतिष्ठित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चैंपियन का खिताब अपने नाम कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

तीन दिवसीय इस बहुआयामी अंतरविद्यालयीन आयोजन में देश के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, अजमेर; सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर; जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, नोएडा; डेली कॉलेज, इंदौर सहित कई नामी विद्यालयों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में सनबीम स्कूल लहरतारा का प्रतिनिधित्व शुभन सिंह, श्रेयान्शु महापात्रा, आद्या खन्ना एवं अंशिका सिंह ने किया। टीम ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में अपनी ज्ञान-सम्पन्नता, त्वरित सोच, तार्किक क्षमता, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

प्रसिद्ध क्विज मास्टर अजय पूनिया के संचालन में आयोजित प्रश्नोत्तरी के चुनौतीपूर्ण चरणों में शुभन सिंह एवं श्रेयान्शु महापात्रा ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए सनबीम लहरतारा को सर्वोच्च स्थान दिलाया और चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच मिली यह सफलता विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, ज्ञान के प्रति जिज्ञासा और बौद्धिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अध्यक्ष डॉ. दीपक माधोक ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की ज्ञान-पिपासा, परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है।”

उपाध्यक्ष श्रीमती भारती माधोक ने कहा, “शुभन, श्रेयान्शु, आद्या और अंशिका ने अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास से सनबीम लहरतारा को गौरवान्वित किया है।”

निदेशक श्रीमती अमृता बर्मन ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा, “प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, टीम भावना और निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

मानद निदेशक श्री हर्ष माधोक ने कहा, “यह विजय सनबीम लहरतारा की उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रमाण है।”

विद्यालय परिवार ने शुभन सिंह, श्रेयान्शु महापात्रा, आद्या खन्ना एवं अंशिका सिंह तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। यह गौरवपूर्ण विजय सनबीम लहरतारा की ‘उत्कृष्टता की निरंतर परंपरा’ में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है और विद्यार्थियों को ज्ञान, तर्क एवं बौद्धिक प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Comment