
वाराणसी के श्रृंगेरी मठ में आज आर्ट ऑफ लिविंग, वाराणसी के तत्वावधान में विधिवत रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना एवं रुद्राभिषेक में सहभागिता की।
रुद्राभिषेक में श्री संजय शर्मा जी के सानिध्य में पंडित उदित नारायण मिश्र जी मुख्य अर्चक थे
कार्यक्रम का संयोजन आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट कॉर्डिनेटर श्रीमती रूबी बरनवाल एवं डॉ अनीता जी सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा किया गया,इस अवसर पर शहर के हजारों गणमान्य व्यक्तियों ने पूरी श्रद्धा से भाग लिया
रुद्राभिषेक के पश्चात बैंगलोर से पधारे प्रसिद्ध गायक श्री वी अमृत नारायण जी द्वारा भक्तिमय सत्संग एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई। उनके मधुर भजनों और सत्संग से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
आर्ट ऑफ लिविंग का प्रयास है कि योग, ध्यान, प्राणायाम और सत्संग के माध्यम से समाज में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार हो। श्रृंगेरी मठ में आयोजित यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक सुंदर एवं सार्थक पहल है।
