
वाराणसी। स्वामी हर सेवा नन्द पब्लिक स्कूल, बनपुरवा के कक्षा 10 के छात्र श्रीदयाल यादव ने अपनी प्रतिभा और अदम्य खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए CBSE बॉक्सिंग चैंपियनशिप (Under-17) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में श्रीदयाल ने बेहतरीन तकनीक, आत्मविश्वास और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने श्रीदयाल यादव को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने कहा कि श्रीदयाल की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से विद्यार्थी खेल एवं शिक्षा, दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
श्रीदयाल यादव की इस उपलब्धि ने न केवल उनके माता-पिता और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि यह भी सिद्ध किया है कि SHPS के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।