Nandi News

बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव- वाराणसी में वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Share on Social Media

आज दिनांक 07.07.2026 को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वन महोत्सव मनाने का उद्देश्य केवल वृक्ष लगाने का दिन नहीं, बल्कि धरती के प्रति हमारी जिम्मेदारी को याद दिलाने का अवसर है। आज के दिन सभी छात्र-छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में अभिभावक प्रकृति के साथ अपने रिश्ते को नई मजबूती देने के लिए विद्यालय परिसर में एकत्रित हुए।

पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे अनमोल उपहार है। जब आप और आपके बच्चे मिलकर एक पौधा रोपते हैं, तो आप केवल मिट्टी में बीज नहीं डाल रहे होते, बल्कि एक बेहतर भविष्य की नींव रख रहे होते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment