
चांदी के रथ पर धूमधाम से निकली भगवान सूपार्श्वनाथ की सवारी
वाराणसी । जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सू पार्श्वनाथ का जन्मोत्सव काशी के जैन समाज द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ की जन्मस्थली से एक भव्य शोभा यात्रा में केसरिया वस्त्रों में महिलाएं सफेद वस्त्र में पुरुष व बच्चे भजन गाते हुए चल रहे थे |जगह-जगह खड़े भक्तजन भगवान के रथ पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। महिलाएं द्वारा गाया गया गीत तुमसे लागी लगन, ले लो अपनी शरण, पारस प्यारा, मेटो मेटो जी संकट हमारा, गीत लोगों के मन को मोह रहे थे। शोभा यात्रा भेलूपुर स्थित पारसनाथ की जन्म स्थली से निकल कर विजया सिनेमा, रवींद्रपुरी, शिवाला होते हुए भदैनी स्थित भगवान सू पारसनाथ की जन्मस्थली पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर 108 रजत कलश से विश्व शांति हेतु भगवान का पूजन अभिषेक किया गया।
जैन समाज के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की शोभा यात्रा का संचालन प्रधानमंत्री प्रदीप जैन ने किया, संपूर्ण शोभा यात्रा का नेतृत्व समाज अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन द्वारा दिया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन छेदीलाल दिगंबर जैन मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी प्रदीप कुमार जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जैन समाज के उपाध्यक्ष अरुण कुमार जैन, संजय जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, प्रचार मंत्री किशोर जैन, संरक्षक विनय जैन व मंत्री गण राहुल जैन, प्रतीक जैन, पवन जैन, आलोक जैन, प्रमोद बागड़ा, विवेकानंद जैन इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित रहे साथ ही अन्य प्रदेशों से आए हुए जैन धर्मावलंबी गण उपस्थित रहे ।।