
दिनांक 6 जून 2026 को वाराणसी स्थित मिडास होटल में राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा की बैठक श्री पंकज त्रिपाठी राष्ट्रीय प्रवक्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विकल्प मोर्चा के प्रदेश संयोजक एवं सर्वजन सनातन पार्टी के संरक्षक पूर्व डी आई जी जुगुल किशोर तिवारी, मोर्चा के महा सचिव हरेंद्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा का घटक दल सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय, बैठक के आयोजक डाक्टर विद्या सागर पाण्डेय, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे, सर्वजन सनातन पार्टी के सहयोगी एवं संचालक घन श्याम पाण्डेय, सर्वजन सनातन पार्टी के शुभ चिंतक एवं बैंक के सीनियर मैनेजर केदार तिवारी, इण्टर कालेज प्रधानाचार्य एसोसियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विश्व नाथ दूबे, केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी शांति भूषण मिश्रा, मनीषी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी दिवाकर द्विवेदी, सत्यमेव जयते पार्टी के संस्थापक श्याम धर तिवारी, सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कांत पाण्डेय,
U G C कानून को कोर्ट के स्टे कराने वाले छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज के प्रति चिंतन करने वाले राजेन्द्र पाण्डेय , ब्राह्मण समाज के शुभ चिंतक एवं सर्वजन सनातन पार्टी के प्रति समर्पित व्यापारी, ब्राह्मण एकता परिषद के पूर्व महा सचिव आशुतोष कुमार चौबे इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बैठक में राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के गठन का कारण उद्देश्य, आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा किया गया।
सर्वजन सनातन पार्टी के चुनाव चिन्ह सितार पर पूरे प्रदेश में सभी सनातनी संगठन और राजनैतिक पार्टियां चुनाव लड़ेगी और 403 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया जायेगा की घोषणा किया गया।
संविधान की विभिन्न धाराओं के साक्ष्य के साथ सवर्ण समाज के लिए बनाए गए क़ानून पर विस्तृत चर्चा करने के साथ किसी की भी शंका का समाधान भी किया गया।
यह तय हुआ कि कोई पार्टी हारे या जीते उसकी बिना परवाह किए सर्वजन सनातन पार्टी या राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के घटक के पार्टी के प्रत्याशी को ही वोट देना है। किस क्षेत्र से कौन लड़ेगा यह विकल्प मोर्चा तय करेगा। सभी लोग अपने समाज के लोगों को तेजी से जोड़ने का काम करें।