Nandi News

बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से किया गया सम्मानित

Share on Social Media

वाराणसी
लंका स्थित एक होटल में शुक्रवार को यूपी 18 का 13वा स्थापना दिवस भव्यता से मनाया गया I इसमें वरिष्ठ पत्रकार डॉ उदय शंकर भगत को बेस्ट काशी आइकॉन अवार्ड एवं पर्यावरण सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। अतिथियों ने अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया I समारोह के अतिथि गण लोक भूषण,जय प्रकाश ,समाजसेवी आर के सिंह, वरिष्ठ कवि इंजिनियर रामनरेश नरेश तथा चकाचौंध ज्ञानपुरी रहे i

अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार काली शंकर उपाध्याय,संचालन उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के अध्यक्ष राजेश मिश्रा,धन्यवाद प्रकाश चंद्रा साहित्य परिषद के अध्यक्ष इंजिनियर रामनरेश नरेश ने किया उक्त अवसर पर मिसेज एशिया विनर विजयता सच्चदेवा ,वरिष्ठ पत्रकार सुनीता उपाध्याय कवियत्री झरना मुखर्जी, नसीम निशा सहित काशी के साहित्यकार,समाज सेवी,पत्रकार सम्मानित हुए I

Leave a Comment