Nandi News

4 अक्टूबर को आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर का रजिस्ट्रेशन आरंभ

Share on Social Media

श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री काशी अग्रवाल समाज मेडिकल हेल्पलाइन के द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ के सहयोग से अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, मैदागिन में प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक “निशुल्क मोतियाबिंद शिविर” का रजिस्ट्रेशन आरंभ है, जिस किसी को मोतियाबिंद है, या संभावित है, वह अपना आधार कार्ड मेरे व्हाट्सएप पर भेज कर रजिस्ट्रेशन करा लें।
शिविर सम्बंधित कोई भी जानकारी मेरे नम्बर पर कर सकते हैं।

मोतियाबिंद शिविर का रजिस्ट्रेशन 4 अक्टूबर को भी प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, मैदागिन में भी होगा।
आपसे निवेदन है, शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार करें, जिससे लोग लाभान्वित हो सके।

दीपक अग्रवाल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं उपसभापति,श्री काशी अग्रवाल समाज
मो.7905000274

Leave a Comment