Nandi News

स्वामी हरसेवानन्द में संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Share on Social Media

सोनभद्र घोरावल, स्थित स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल में संतुलित आहार जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन अत्यन्त उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भमुख्य अतिथि प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानन्द के स्नेहिल स्वागत से हुआ जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं नन्हें विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किया।

तत्पश्चात विद्यालय के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कक्षा 3 से 8वी तक के बच्चों द्वारा प्रस्तुत्त किये गये सभी व्यंजनों जिसमे संतुलित आहार, स्वस्थ्य भोजन एवं जंक फूड, इत्यादि शामिल थे. इन स्टालों पर जाकर इनके आकर्षक फूड प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिसमें बच्चों ने बड़े ही प्रभावी ढंग से अपने लगाये गये व्यंजनों का जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को प्रस्तुत किया। प्रमुख स्टालों में स्पेशल राइस, मिक्स दाल, मिक्स रोटी, ग्रीन वेजेटेवल, लस्सी, सत्तू ड्रिंक, स्प्राउट्स, फूट चाट, ड्राईफ्रूट्स दरबार आदि रहे। सभी स्टालों का निरिक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने व्यंजनों का स्वाद चखते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा बच्चों को अपने जीवन में स्वस्थ्य एवं संतुलित आहार लेने का संदेश दिया साथ ही साथ जंक फूड जैसे हानिकारक खाद्य पदार्थों से सभी को दूरी बनाने की बात भी कही।

इस आयोजन में छात्र-छात्राओं मे श्रेया वर्मा, अनन्या जायसवाल, आप्ती, अंशिका गुप्ता, आस्था केशरी, देवांश, आइना, रीया, आरोही, दीष्या, उमैरा, भाव्या, भूमिका, तथा कुशाग्र आदि बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक आकाश सोनी, विपीन सिंह, उमेश जायसवाल, किरन मौर्या, राकेश जायसवाल, शिखा चौबे, शिखा दुबे, आकांक्षा श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाण्डे, तथा राजकुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment