

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल जगतगंज शाखा में तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का बेहद उत्साह, उमंग और खेल- भावना के साथ समापन हुआ
विद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित इस भव्य त्रिदिवसीय खेल – उत्सव की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक महोदय दवारा स्वामीजी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या दुवारा प्रबंधक महोदय का स्वागत किया गया और विद्यार्थियों को खेल-भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
तीन दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में विद्यालय के चारो सदनों – रमन सदन, टैगोर सदन, दयानंद सदन और विवेकानंद सदन के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इसके बाद ऐथीलिटिक्स मुकाबलों की शुरुआत हुई।
प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ ,रिले रेस, लंबी कूद, शार्ट पुट, खो-खो, कबड्डी, बालीबॉल एवं बास्केट बॉल जैसे कड़े मुकाबले देखने को मिले। वही इनडोर गेम में चेस, कैरम, बैडमिंटन आदिमें भी विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। खेल के मैदान पर बच्चों के साथ- साथ दर्शकों एवं शिक्षकों-का उत्साह देखते ही बनता था ।
समारोह के अंतिम दिन समापन और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक महोदय एवं प्रधानाचार्याजी द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
शानदार प्रदर्शन के आधार पर इस वर्ष चैंपियन शिप ट्रॉफी पर टैगोर हाउस ने कब्जा जमाया एवं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब – दिव्यम पाल को दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदय जी एवं प्रधानाचार्या जी दुवारा सभी विद्यार्थियों को संबोधित किया गया कि ‘खेल’ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, एकग्रता और टीम वर्क की भावना का विकास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रेखा यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अध्यापिका श्रुति श्रीवास्तव ने दिया ।