Nandi News

इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल में विकसित भारत विषयक बाल मैत्री दिवस का भव्य आयोजन

Share on Social Media

इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल, नगवों, लंका, वाराणसी में 17वें बाल मैत्री दिवस (बाल मेले) का भव्य आयोजन दिनांक 14.10.2026 (बुधवार) को विद्यालय परिसर में किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कृत्यों से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो० मीनाक्षी सिंह, शिक्षा संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ० सुमन कुमार मिश्र एवं मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षा की देवी, माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। तत्पश्चात् गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना आधारित नृत्य से कार्यक्रम गतिमान हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ० सुमन कुमार मिश्र, ने अपने संदेश में बताया कि बाल मैत्री हमारे विद्यालय का सबसे अनूठा आयोजन है। बाल मैत्री को उकेरते हुए उन्होंने बताया कि बालमैत्री का उद्देश्य देश के नौनिहालों में, बन्धुत्व, भाईचारा एवं मैत्री के भाव पिरोना है। क्योकि यही बच्चे भविष्य में विश्व बंधुत्व के ध्वज वाहक बनेंगे। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारे बच्चे अच्छे नागरिक बनेंगे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा लगाये गयें बाल मेले के संबंध में उन्होंने कहा कि बाल मेले में अपनी दुकानें लगाकर बच्चे व्यावसायिक अनुभव सीखते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो० मीनाक्षी सिंह ने कहा कि इण्टरनेशनल हिन्दू स्कूल का यह अनोखा उत्सव देखकर लगा कि ऐसे कार्यक्रम हर विद्यालय में किये जाने चाहिए ऐसे कार्यक्रम बच्चों का व्यक्तित्व निखारते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के रूप रेखा पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शहर के नामचीन विद्यालयों जयपुरिया स्कूल, मालवीय शिशु बिहार, वनिता पब्लिक स्कूल, मुकुलारण्यम, लिटिल फ्‌लावर हाउस, कबीर नगर, ग्लेनहील स्कूल, वाराणसी पब्लिक स्कूल, दुर्गाचरण, सेन्ट्रल हिन्दू गर्ल्स कालेज, लिटिल फ्लावर हाउस, नगवा, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राइजिंग इंडिया स्कूल, के प्रतिभागियों ने भाग लिये। नृत्य, गायन, कव्वाली इत्यादि से कार्यक्रम में समा बांध दिया। इसके अलावा फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, वर्ड करटन प्रतियोगिता, ड्रांइग प्रतियोगिता, देशी धमाका (फिलर गैप), रघुकुल की गाथा प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक, आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाल मेला था, जिसका उ‌द्घाटन रिमोट से मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के अध्यक्ष ने किया। बाल मेलें में छात्रों ने पचहत्तर (75) स्टाल लगाये थे, जिसमें चाट, पकौड़े, बर्गर, पिज्जा, चाउमीन, जूस, खिलौने एवं गुब्बारें, बाँसुरी इत्यादि की दुकाने मुख्य थी। इसके साथ ही पुस्तक मेला भी था।

अंत में पुरस्कार वितरण समारोह के बाद विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य गणेश शंकर चतुर्वेदी ने छात्रों, शिक्षकों, अतिथियों एवं समस्त प्रतिभागियों को कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक संध्या मिश्रा, सलाहकार जयंती सामंत एवं हेड मिस्ट्रिस अनुपम श्रीवास्तव समेत समस्त शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment