Nandi News

एक भारत श्रेष्ठ भारत कैम्प स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल रमना में  आयोजित

Share on Social Media

एक भारत श्रेष्ठ भारत कैम्प स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल रमना में वाराणसी ए ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित है जिसका शुभारंभ ब्रिगेडियर सौरभ सिन्हा द्वारा गरिमा पूर्ण समारोह में किया गया। ब्रिगेडियर सिन्हा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि देश की विविध संस्कृतियों को ,समझने आपसी सद्भाव बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता में निहित है, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आपको अपने कंफर्ट जोन को छोड़ना होगा


यह खाकी वर्दी सिर्फ एक कपड़ा नहीं यह देश के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। 23 अक्टूबर तक चलने वाले कैम्प के दौरान लेक्चरेट ,क्विज प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम ,खेल, काशी दर्शन, सारनाथ भ्रमण,राष्ट्रीय एकता जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर कैम्प कमाण्डेण्ट कर्नल सुखबीर पुनिया, एडम आफिसर ले कर्नल अभिनाश उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. के चौबे , छात्रवास अधिक्षक लेफ्टिनेंट (रि.)एम. एस. यादव सुबेदार मेजर जीत बहादुर थापा, सुबेदार चन्द्रशेखर यादव मेजर लाल बिहारी प्रसाद,चीफ आफिसर ए के त्रिपाठी, सेकण्ड आफिसर राम जी प्रसाद ,सचिन यादव, कैप्टन ओमशंकर तिवारी, मेजर आर के सिंह ,कैप्टन सौम्या पाल नायब सूबेदार मिलन थापा, ट्रेनिंग ए सी ओ हवलदार सुनील, रितेश कुमार, कर्णिक, रामनारायण ,उदयभान, पंकज चौधरी ,राजेन्द्र तिवारी , विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी अधिकारी , प्रशिक्षक एवं सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment