Nandi News

सपा सांसद सनातन पाण्डेय ने वाराणसी में की रणनीतिक बैठक

Share on Social Media

5 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

वाराणसी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी 5 अगस्त को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित होने वाले जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह एवं ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पाण्डेय ने शुक्रवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में ब्राह्मण समाज के प्रमुख नेताओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक की। बैठक में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और भदोही जनपदों से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के संयोजक बनाए गए सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि 5 अगस्त को आयोजित होने वाले सम्मेलन में ब्राह्मण समाज की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में ब्राह्मण समाज स्वयं को उपेक्षित और आहत महसूस कर रहा है। उनका दावा था कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मान दिया है और अपने शासनकाल में भगवान परशुराम जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित कर इसका सम्मान किया था। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा दिखाई देगा। बैठक का संचालन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणिंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान सांसद चंदौली वीरेन्द्र सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, अवधेश पाठक, अर्पित मिश्रा, संजय पाठक, किशन पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा, हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्रा, सुजीत पांडेय शमशेर, लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ किसमिस गुरु, गोपाल पांडेय, संदीप मिश्रा, संतोषी शुक्ला, गोलू उपाध्याय, तनुज पांडेय, आलोक पांडेय, अमरेंद्र पांडेय, जितेंद्र तिवारी, अभिषेक झा, नवीन पांडेय, आशुतोष तिवारी, रोहित मिश्रा, आशीष पाण्डेय और आशुतोष तिवारी सहित अन्य नेताओं ने भागीदारी सुनिश्चित की

Leave a Comment