
विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में दिन शुक्रवार, दिनांक 10 जुलाई 2026, सुबह 11 बजे ब्रह्म विलीन महंत श्री प्रीतम सिंह जी महराज के चौथे पुण्य तिथि पर भण्डारा का आयोजन किया गया
ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह जी महराज के चौथे भण्डारा पर सुबह मिर्जापुर के श्रीमान 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास किया गया, तत्पश्चात् गुरु महाराज को भोग लगाया गया
नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी श्री जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित गुरु भाई ने भण्डारा का शुभारंभ किया,भण्डारे में सभी सन्त भाई एवं आमंत्रित सहयोगियों की उपस्थिति रही l
संगत चेतन मठ के महन्त बलविंदर सिंह ने सभी संतों, भक्तों को सम्पूर्ण आयोजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया l