Nandi News

वाराणसी के सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को लखनऊ से धर दबोचा।

Share on Social Media

पुलिस आयुक्त के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कमिश्नरेट वाराणसी की थाना सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के कुशल नेतृत्व और चौकी प्रभारी नगर निगम, उ0नि0 पंकज पाण्डेय, उ0नि0 सुधीर कुमार अग्रहरि, हे0का0 जितेन्द्र सिंह व का0 मृत्युन्जय सिंह की सक्रिय, तत्पर एवं सराहनीय कार्यशैली के चलते पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को लखनऊ से धर दबोचा।
वांछित अभियुक्त यशस्वी ललित श्रीवास्तव पुत्र ललित श्रीवास्तव, उम्र 28 वर्ष, निवासी C-1731 राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ को आज दिनांक 11/06/2026 को सुबह 03:30 बजे खरगपुर की कैलाशपुरी कॉलोनी स्थित होटल शिमला ग्रांड के रूम नं0 201 से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नाजायज पिस्टल 32 बोर व 01 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ।
दिनांक 04/05/2026 को रात 12:40 बजे पीड़ित संजय यादव पुत्र स्व0 भारती यादव, निवासी D-63/12E अन्नपूर्णानगर कॉलोनी, महमूरगंज पर सिल्वर अल्टो सवार अज्ञात बदमाशों ने “मारो संजय यादव साले को” कहते हुए जानलेवा फायरिंग की थी। इस संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0165/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट व 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम पंजीकृत है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप मच गया है। जनता ने पुलिस की सराहना की है

Leave a Comment