Nandi News

टीचर्स क्लब द्वारा ग्रैंड तीज पार्टी 2026 का भव्य आयोजन

Share on Social Media

वाराणसी, 26 अगस्त। टीचर्स क्लब के तत्वावधान में आज दि एलेगेंस होटल, डीएलडब्ल्यू में ग्रैंड तीज पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया। सावन के उल्लास और तीज की परंपरा को समर्पित इस कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह रहीं। क्लब की फाउंडर छवि अग्रवाल द्वारा आयोजित इस लेडीज ओनली इवेंट में डीजे म्यूजिक, स्वादिष्ट व्यंजन, फन गेम्स, डांस परफॉर्मेंस और लकी सरप्राइज आकर्षण का केंद्र रहे।

तीज क्वीन का खिताब
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, सभी महिलाओं ने नृत्य और रैंपवॉक के माध्यम से जलवा बिखेरा ।निर्णायक मंडल में शामिल मीना अग्रवाल, मुस्कान देवांशी और प्रिया श्रीवास्तव द्वारा मनीषी श्रीवास्तव को तीज क्वीन 2026 चुना गया, जबकि दीप्ति कुशवाहा फर्स्ट रनर अप रहीं।

सोलो डांस प्रतियोगिता
सोलो डांस प्रतियोगिता में मनीषा रानी ने प्रथम पुरस्कार जीता, राखी रानी को द्वितीय पुरस्कार और प्रिया गुप्ता को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त सभी महिलाओं के लिए
ओपन क्विज का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार जीता
कार्यक्रम का सफल संचालन दीपा सिंह द्वारा किया गया, वहीं अंत में क्लब की फाउंडर छवि अग्रवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापन किया।

पूरा माहौल “गुड वाइब्स, ग्रेट फ्रेंड्स, ब्यूटीफुल मेमोरीज” की थीम पर सजा रहा।

Leave a Comment