Nandi News

वाराणसी के फर्नीचर व्यापारियों को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

Share on Social Media

वाराणसी। फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश – जो प्रदेश की फर्नीचर व्यापार से जुड़ी एकमात्र एवं प्रतिष्ठित संस्था है, ने वाराणसी के प्रमुख व्यापारियों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर मनोनीत कर सम्मानित किया है।

वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री अजय कुमार गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री श्री रमेश कुमार यादव को प्रदेश मंत्री तथा कोषाध्यक्ष श्री दिलीप गुप्ता (गुड्डू जी) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्तियां प्रदेश की फर्नीचर व्यापारिक संस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को रेखांकित करती हैं। फर्नीचर ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश फर्नीचर व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापारिक समस्याओं के समाधान तथा उद्योग के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। वाराणसी के इन तीनों व्यापारियों के चयन से स्थानीय फर्नीचर व्यापार को प्रदेश स्तर पर और मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से –

मंडल के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल, श्री अरुण रुस्तगी, श्री अजय जायसवाल, श्री नरेन्द्र गर्ग, डॉ. यादवेंद्र सिंह बब्बन जी ने हर्ष व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल के श्री संजय अरोड़ा, श्री अश्वनी जायसवाल, श्री प्रकाश सुनेजा ,श्री राजकुमार जी, श्री उपेन्द्र जी, श्री विवेक ग्रोवर, श्री दिनेश खुराना, तनवीर सिद्दीकी, अनिरुद्ध यादव, राजकुमार यादव, राजू यादव सतीश पटेल तथा महानगर उद्योग व्यापार समिति के श्री नारायण खेमका, अशोक जायसवाल, रजनीश कनौजिया, पंकज अग्रवाल , कौशल तिवारी, गोकुल शर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा, एवं हृदय गुप्ता, सुजीत गुप्ता, जितेंद्र सेठ कई पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में फर्नीचर व्यापार जगत को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Comment