
वाराणसी। कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन, वाराणसी द्वारा जिलाधिकारी वाराणसी को कचहरी परिसर के विकास एवं विस्तार के संबंध में प्रेषित पत्र के क्रम में राजस्व बार के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन राजस्व बार के संरक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में तथा संरक्षक जितेंद्र तिवारी द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन के संदर्भ में किया गया, जिसमें प्रस्तावित मांगों एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश त्रिवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष शुक्ला, आशुतोष सक्सेना, ऋतु रावत, आशीष मिश्रा, सौरभ राव, संजय श्रीवास्तव, हर्ष सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि वर्तमान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर का शीघ्र विस्तार एवं बहुमंजिला भवनों का निर्माण समय की आवश्यकता है। वक्ताओं ने जिलाधिकारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार से अपेक्षा व्यक्त की कि ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए कचहरी परिसर के समुचित विकास की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं ने इस जनहित एवं न्यायहित के विषय पर निरंतर संघर्ष जारी रखने का भी संकल्प व्यक्त किया।