
भगवान जगन्नाथ,बलभद एवं बहन सुभद्रा पालकी में बैठकर रथयात्रा के लिए निकले। यात्रा मे एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, सचिव शैलेश त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, डॉक्टर शिशिर मालवीय, नवीन जी,हरीश वालिया, रामयश मिश्रा,नवीन जी, आशु त्रिपाठी ,दिलीप मिश्रा ज्ञानेश्वर, आशु त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त यात्रा में शामिल हुए।
पालकी यात्रा जगन्नाथ मंदिर से निकलकर दुर्गा मन्दिर खोजवा,कश्मीरीगंज होते हुए द्वारकाधीश मंदिर पहुची। द्वारकाधीश मंदिर के महंत महाराज नें भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी ।उसके पश्चात पालकी संकुल धारा पोखरा होते हुए विनयाका,कमछा होते हुए बेनीराम के बगीचे पहुंची जहां भगवान का आरती किया गया। पालकी यात्रा में डमरू दल वादन करते हुए चल रहे थे उनके पीछे सैकड़ो भक्त चल रहे थे साथ ही जय जगन्नाथ के जय घोष से पूरा वातावरण गूंज रहा था। भगवान जगन्नाथ को जगह-जगह श्रद्धालु आरती कर रहे थे वहीं कुछ लोग अपने छतो से गुलाब की पंखुड़ी भी फेक रहे थे। वही भगवान की पालकी यात्रा देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।
Views 2