Nandi News

राल्फ सेंसेस बना जश्न फैशन लाइफस्टाइल मेले का टाइटल स्पॉन्सर

Share on Social Media

गुणवत्ता, सुगंध और विश्वसनीयता के साथ पूजा सामग्री के क्षेत्र में ब्रांड की पहचान मजबूत करने पर जोर

वाराणसी। करवाचौथ एवं दीपावली के त्योहारों के उल्लास के बीच महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में आयोजित जश्न फैशन लाइफस्टाइल मेले को राल्फ सेंसेस टाइटल स्पॉन्सर के रूप में सहयोग दे रहा है। भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा यह ब्रांड अगरबत्ती, धूप, कपूर सहित पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री की गुणवत्ता, सुगंध और विश्वसनीयता पर विशेष जोर देता है।
त्योहारों के मौसम में घरों में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ कार्यों की तैयारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में पूजा सामग्री से जुड़े ब्रांडों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। राल्फ सेंसेस भारतीय परिवारों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पहुंचाने और ग्राहकों के साथ भरोसे का रिश्ता मजबूत करने के उद्देश्य से काम कर रहा है, मेले के माध्यम से कंपनी भारतीय परंपराओं और पूजा-पाठ की जरूरत को पूरी करने की दिशा में अग्रसर है l
कंपनी के डायरेक्टर अंकुश गुप्ता के नेतृत्व में वाराणसी जोन का प्रबंधन मयंक चौधरी और सुश्री महिमा चौधरी संभाल रहे हैं l
राल्फ सेंसेस का प्रयास पूजा सामग्री के क्षेत्र में गुणवत्ता और सुगंध को प्राथमिकता देते हुए ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है।

Leave a Comment